समय के साथ जैसे जैसे मोबाइल फोन के नये नये मॉडल आ रहे है ठीक उसी तरह कार्ड भी बदलते जा रहे है । जब नोकिया का सबसे पहला मोबाईल आप ने देखा होगा उस मे सिम कार्ड बहुत ही बड़ी साइज का लगता था जो अब आप को किसी अन्य मोबाइल में नही मिलेगा क्योंकि समय के साथ मोबाइल की स्किन और साइज बढ़ती गयी है और सिम कार्ड की साइट छोटी होती गयी है । 
 अब मार्किट में उपलब्ध नये मोबाइल मॉडल में से लगभग 80% मॉडल में Esim कार्ड का विकल्प देखने को मिल जाता है । और आने वाले समय मे Esim का विकल्प प्रत्येक मोबाइल में मिल जाएगा । 
 Esim को अगर आसान शब्दो मे समझे तो यह एक प्रकार से सिम कार्ड ही है जिसको मोबाइल फोन में इस प्रकार से सेट किया जाता है कि आप उस को सिम ट्रे की मदद से मोबाइल से बाहर नही निकाल सकते है यह एक पीवीसी से बना हुवा होता है , एक eSIM में एक डिवाइस से स्थायी रूप से जुड़े eUICC चिप पर स्थापित सॉफ़्टवेयर होता है।
 अब जानते है कि Airtel Sim कार्ड को Airtel Esim में कैसे बनाये वो भी बिल्कुल फ्री में बिना कोई लागत के , जी हाँ बिल्कुल फ्री में अपनी सिम को Esim में बदले । 


  अपनी Sim Card को eSIM में कन्वर्ट करने से पहले एक बात का विशेष ध्यान रखे कि जिस मोबाइल फोन मे आप को Sim को eSIM में बदल रहे है उस मोबाइल फोन को आप एक बार के लिये किसी WiFi या फिर किसी मोबाइल हॉटस्पॉट से जरूर कनेक्ट कर ले क्योंकि फोन को WiFi से कनेक्ट करने अनिवार्य है इस प्रोसेस को करने के लिए ।


अपनी Airtel फिजिकल सिम को Airtel eSIM में कन्वर्ट करने के क्लिय निम्नलिखित पॉइंट का पालन करें → 


 ● सबसे पहले आप को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर या एप्पल एप्प स्टोर से Airtel Tnx एप्प को इंस्टाल करना है ।

● एयरटेल थैक्स एप्प को ओपन करें और अपने उस नंबर से लॉगिन  करे जिस नंबर को आप को Airtel Esim में कन्वर्ट करना है ।

● एप्प में लॉगिन करने के बाद आप को एप्प में थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना है  वहाँ  पर आप को Shortcuts का विकल्प दिखेगा उस मे आप को More पर क्लिक करना है ।



● अब आप को सबसे अन्तिम विकल्प update to eSIM के विकल्प पर क्लिक करके विकल्प को ओपन करना है ।

● अब आप को यहाँ पर अपनी डिटेल {जानकारी} भरनी है तो कृपया यहाँ पर जानकारी को ध्यान से भरे 


 ◆ मोबाइल नंबर में आप को चेक करना है कि आप का वो ही नंबर दिखाई दे रहा है ना जिस नंबर को आप को Airtel Esim में कन्वर्ट करना है ।

◆ Got eSIM For 

 ◆ This Device - इस को आप को तब सलेक्ट करना है जब आप ने एयरटेल थैक्स एप्प को उसी फोन में लॉगिन कर रखी है जिस फोन में सिम कार्ड को Esim में कन्वर्ट करनी है 

◆ Another Device - इस विकल्प को आप को तब सलेक्ट करना है जब आप ने एयरटेल थैक्स एप्प को किसी अन्य फोन में लॉगिन कर रखा है और Esim वाला मोबाइल दूसरा है । 

● EID Number - 

  ◆ Enter 32 digit EID number - यहाँ पर आप को उस मोबाइल का EID नंबर डालना है जिस मोबाइल में आप को Airtel Sim Card को airtel eSIM में कन्वर्ट करना है , EID नंबर को ध्यानपूर्वक सबमिट करें कृपया ।


EID Number क्या होता है और किसी मोबाईल फोन का Eid नंबर कैसे निकाले आईये जानते है - 

 Eid Number एक 32 डिजिट का स्पेशल कोड होता है जो कि प्रत्येक मोबाइल का अलग अलग होता है जैसे EMI नंबर अलग अलग होता है ठीक उसी प्रकार से । 


EID Number जानने का विकल्प 1 ―

आप के मोबाइल फोन का EID Number जानने के लिए आप को सबसे पहले सेटिंग्स में जाना है » उस के बाद general में जाना है » उस के बाद about में जाना है » उस के बाद आप को EID में जाना है जहाँ पर आप को आप के मोबाइल के EID Number मिल जायेंगे उन नंबर पर आप टच करके EID नंबर को कॉपी कर ले ।



EID Number जानने का विकल्प 2 ―

मोबाइल फोन के डायल में जाये और *#06# नंबर लगाए आप की मोबाइल स्क्रीन पर आप को आप के मोबाइल के EID Number दिखाई दे जाएंगे ।




अब आप को TAP TO SCAN के विकल्प पर क्लिक करना है और आप के मोबाइल का कैमरा ओपन हो जाएगा और आप को आप के मोबाइल के EID नंबर को स्कैन कर लेना है ।


अब आप को GET ESIM VIA OTP के विकल्प पर क्लिक करना है , अब आप के Airtel नंबर पर एक 6 डिजिट का OTP आएगा जिस को आप को फिल्प करना है और उस के बाद PROCEED पर क्लिक कर देना है । 


 बधाई हो आप के एयरटेल फिजिकल सिम कार्ड को eSIM में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया 90% कम्प्लीट हो गयी है 🥳


अब आप के मोबाइल फोन जिसमे eSIM का विकल्प है उस की नोटिफिकेशन में एक नोटिफिकेशन आएगा 'Finish Setting Up Mobile Service' उस के ऊपर आप को क्लिक करना है ओर वहाँ से अपनी eSIM को प्राइमरी सिम सलेक्ट करके Submit कर देना है । 


अगर आप के मोबाइल पर  'Finish Setting Up Mobile Service' का नोटिफिकेशन नही आता है तो आप को सबसे पहले मोबाइल सेटिंग्स में जाना है » उस के बाद Mobile Service पर क्लिक करना है » उस के बाद Add eSIM पर क्लिक करना है और उस के बाद "Airtel_IND" डाटा प्लान के विकल्प पर क्लिक करना है । 

 

 बधाई हो आप का Airtel Sim कार्ड सफलता बिना किसी चार्ज के Airtel eSIM में कन्वर्ट हो गया है अब आप अपने रिचार्ज प्लान का लाभ उठायें 🥳✨🥳✨🥳


 जब आप की Airtel eSIM एक्टिव हो जायेगे उस के बाद जो फिजिकल सिम जिस हैंडसेट में लगी है उस मोबाइल से उस सिम कार्ड को बाहर निकाल दे और जिस मोबाइल हैंडसेट में Airtel eSIM एक्टिव है उस फोन को एक बार स्विच ऑफ करके वापस से ऑन कर लीजिए ।


  


आवश्यक सूचना -  आप का सिम कार्ड eSIM में कन्वर्ट होने के बाद उस सिम कार्ड में अगले 48 घण्टे के लिए SMS सेवा बन्द रहगे क्योंकि यह गोपनीयता के लिये जरूरी है ताकि कोई भी इस सेवा का गलत फायदा नही उठा सके , 48 घण्टे के बाद SmS सेवा पुनः से अपने आप से ही स्टार्ट हो जाती है । केवल SmS सेवा बन्द रहती है डेटा ओर कॉलिंग सेवा सुचारू रूप से चलती रहती है ✅


Post a Comment

Previous Post Next Post