आज के समय मे हर कोई व्यक्ति अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर ही गुजारता है । आज एक इंटरनेट उपभोक्ता दो माध्यम  से  इंटरनेट का उपयोग कर पाता है जिसमे पहला है सिम कार्ड से ओर दूसरा है ब्रॉडबैंड के माध्यम से । आप को सिम कार्ड में तो केवल प्रतिदिन डेटा के अनुसार आप को रिचार्ज या प्लान मिल जाता है लेकिन ब्रॉडबैंड में आप को प्लान के साथ साथ स्पीड का भी रुपया देना होता है क्योंकि ब्रॉडबैंड में तेज स्पीड के प्लान के साथ साथ रुपये भी बढ़ जाते है ।

लेकिन क्या आप ने कभी विचार किया है क्या की आप जो डेटा का उपयोग कर रहे है उस की स्पीड क्या है ?
 जहाँ तक मेरा मानना है कि ज्यादातर इंटरनेट उपभोक्ता इस बात पर ध्यान नही देते है कि उनके सर्विस प्रवाइडर द्वारा उनको कितनी स्पीड मिल रही है ।
  यहां एक दिलचस्प तथ्य यह है भि है कि काफी उपभोक्ता स्पीड जांच करने के लिये ऑनलाइन वीडियो चला कर जानने की भी कोशिश करते है कि उनकी स्पीड कितनी आ रही है । लेकिन यह तरीका सही नही है इस से आप सही स्पीड का पता नही लगा सकते । इस ट्रिक से आप केवल ओर केवल अनुमान ही लगा सकते है और अनुमान कभी भी 100% सही नही होते है ।

वेसे तो बहुत एप्प उपलब्ध है आज के समय मे जिनके माध्यम से आप इंटरनेट की स्पीड जान सकते है । लेकिन इसके लिये आप को उन एप्प को अपने डिवाइस में इनस्टॉल करनी पडेगी ओर फिर आप को एक सबसे बडी समस्या का सामना करना पड़ेगा वो ऐड का और इन अप्प से आप के मोबाइल ऐड हमेशा आते रहेंगे चाहे आप एप्प का उपयोग करो या नही ।

आज हम एक ऐसा तरीका जानेंगे जिस के द्वारा आप बिना किसी एप्प के अपनी इंटरनेट स्पीड जान सकेंगे अपने मोबाइल एंड्राइड ओर ios ,लेपटॉप,मैकबुक और कम्प्यूटर सभी पर ।

अब जानते है चरणबद्ध तरीके से Internet Speed Test  का तरीका -

[ 1 ] सबसे पहले आप अपने डिवाइस का ब्राउजर ओपन कर ले जैसे कि Googel Chrome , internet explorer, इत्यादि ।

[ 2 ] अब आप सर्च के विकल्प में इस Web Address को ओपन करे - www.fast.com





[ 3 ] आप जैसे ही इस वेबसाइट पर जाएंगे आप देखेंगे कि एक मीटर चलना शुरू हो जाएगा ।

[ 4 ] यह मीटर 20 से 40 सेकेंड के समय तक चलता ही रहेगा । यानी कि स्क्रीन पर आ रहे अंक ब्लेक रंग में नही दिखे के उनका रंग थोड़ा कम गहरा काला होगा ।

[ 5 ] जब यह मीटर रुक जाए तब आप के सामने आप की इंटरनेट की Downloads Speed आ जायेगी और वहाँ पर कुछ इस प्रकार से स्क्रीन आ जायेगी ।
                               ( जैसे कि स्क्रीन शॉट में दिखाई दे रहा है » )


[ 6 ] अब आप स्क्रीन पर दिख रहे Show More Info के बटन पर क्लिक करे ।

[ 7 ] show more info में आप ओर जानकारी पा सकते है जैसे कि आप की मौजूदा लोकेशन, Upload Speed इत्यादि ।


इस प्रकार से आप अपने इंटरनेट की पूर्ण स्पीड की जानकारी पा सकते है बिना किसी एप्प ओर सॉफ्टवेयर के । इस पोस्ट के माध्यम से बताया गया तरीका सबसे आसान तरीका है और इस ट्रिक कोई हर कोई आसानी से काम मे ले सकता है और जानकारी पा सकता है ।

टेक्नोलॉजी न्यूज़ और ताजा  शॉपिंग लूट पोस्ट  पाने के लिये आप टेलीग्राम ग्रुप को जरूर जॉइन करे और ऑफर का लाभ उठाएं » » »

Post a Comment

Previous Post Next Post